Bihar News: पटना की ऑटोमेटिक टू व्हीलर पार्किंग इस दिन हो जाएगी तैयार, 8 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

Bihar News: पटना में ऑटोमेटिक टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. पार्किंग में बैंक्वेट हॉल की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. यह पार्किंग कदमकुआं के वेंडिंग जोन में तैयार किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर…

Bihar News: राजधानी पटना में पहली बार कदमकुआं के वेंडिंग जोन में ऑटोमेटिक दोपहिया पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. इस पार्किंग का निर्माण पटना नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है. करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से यह पार्किंग तैयार की जा रही है. जानकारी के अनुसार, इसका 90% काम पूरा हो चुका है और पहला वेंडिंग जोन लगभग 15 फरवरी तक तैयार हो जाएगा. पार्किंग में ऑटोमेटिक बाइक पार्किंग और बैंक्वेट हॉल की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

बीते दिन यानी गुरुवार को नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कदमकुआं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने और वेंडिंग जोन के बाहर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. इस वेंडिंग जोन भवन को बनाने में 400 टन स्टील का प्रयोग हुआ है और यह एक मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है. ग्राउंड और पहली मंजिल की फिनिशिंग का काम भी लगभग अंतिम चरण में है. यहां 300 दोपहिया वाहनों के लिए स्वचालित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. वेंडिंग जोन की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक खुला बैंक्वेट हॉल बनाने का भी निर्णय लिया गया है.

200 वेंडरों को दुकान लगाने की मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार, वेंडिंग जोन 11 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है. जबकि ग्राउंड और पहली मंजिल मिलाकर कुल 22,000 वर्ग फीट क्षेत्र में दुकानें बनेंगी. इसमें 200 वेंडरों को दुकान लगाने की सुविधा मिलेगी. प्रत्येक दुकान को 2 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ी जगह दी जाएगी. हर दुकान के प्लेटफॉर्म के नीचे एक स्टोर रूम भी होगा. दरअसल, यह राजधानी पटना का पहला वेंडिंग जोन है, जिसे पूरी तरह से स्टील के सहारे खड़ा किया गया है और इसकी क्षमता छह मंजिलों तक निर्माण की है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैफिक जाम में मिलेगी मुक्ति

वर्तमान में वेंडिंग जोन न होने की वजह से सड़क किनारे फल-सब्जियों की दुकानें लगाई जाती हैं, इससे ट्राफिक में बाधा आती है. वेंडिंग जोन के तैयार हो जाने से अतिक्रमण हटेगा और आवागमन सुचारू हो सकेगा. यहीं नहीं वेंडरों के लिए शौचालय और यूरिनल की सुविधा भी होगी. इस वेंडिंग जोन में दो लिफ्ट के लिए जगह छोड़ी गई है और भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और लिफ्ट की सुविधा भी जोड़ी जाएगी. वेंडिंग जोन में तीन निकासी और प्रवेश द्वार होंगे.

ALSO READ: Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >