बिहार के पहले मल्टी मॉडल हब में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा, जंक्शन पहुंचने से पहले ही मिलेगी ट्रेन की जानकारी

Bihar News: पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही यात्रियों को अब ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल पायेगी. बिहार के पहले मल्टी मॉडल हब में एलईडी ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा. इसके लिए रेलवे की तरफ से स्थल निरीक्षण किया गया है.

Bihar News: पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल सकेंगी. बिहार के पहले मल्टी मॉडल हब में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी. दरअसल, पटना जंक्शन पहुंचने से पहले ही यात्री ट्रेन की प्लेटफॉर्म संख्या और कोच डिटेल के बारे में आसानी से पता कर सकेंगे.

LED ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले की फैसिलिटी

जानकारी के मुताबिक, मल्टी मॉडल हब में यात्रियों की सुविधा के लिए LED ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले और ऑटोमेटेड टिकट कियोस्क (टिकट विक्रेता मशीन) लगाया जाएगा. इसके लिए रेलवे की तरफ से बुधवार को निरीक्षण भी कर लिया गया है. दो महीने में ये सुविधा पैसेंजर्स के लिए बहाल हो सकेगी. एलईडी ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड में प्लेटफॉर्म नंबर, आगमन और प्रस्थान की टाइमिंग, ट्रेन नंबर और कोच डिटेल दिखेगी.

टिकट खरीदना होगा आसान

मल्टी मॉडल हब में मिलने वाली इस फैसिलिटी से पैसेंजर्स को ट्रेन की सही टाइमिंग और प्लेटफॉर्म नंबर तुरंत पता चलने से उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक रहेगी. ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन की फैसिलिटी होने से टिकट की खरीद को आसान और तेज बनाने के लिए टिकट कियोस्क का विस्तार किया जाएगा.

लंबी लाइन में खड़े होने का झंझट खत्म

इससे पैसेंजर्स को कियोस्क पर कुछ ही समय में टिकट मिल जाएगी. ऐसे में टिकट के लिए पैसेंजर्स को लंबी लाइन में खड़े होने की झंझट नहीं रहेगी. इसके अलावा UPI, कार्ड या फिर कोड आधारित पे सिस्टम के जरिये टिकट आसानी से खरीदा जा सकेगा. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किए थे.

मल्टी मॉडल हब में ये भी सुविधाएं

मल्टी मॉडल हब पटना जंक्शन से 440 मीटर लंबी अंडरग्राउंड सबवे द्वारा जुड़ा हुआ है. इस सबवे के शुरू होने से स्टेशन गोलंबर पर लगने वाले जाम से यात्रियों को राहत मिली है. साथ ही इस सबवे में ट्रैवलेटर, एक्सीलेटर और लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध है.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के 8 स्टेशनों से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कंफर्म टिकट मिलने का झंझट खत्म

 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >