CM Nitish Gift: नए साल में बिहार के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

CM Nitish Gift: बिहार के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने गन्ने के खरीद मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का फैसला किया है. जिससे किसानों को अब अनुदान सहित 390 रुपए प्रति क्विंटल तक का दाम मिलेगा.

CM Nitish Gift: बिहार के लाखों गन्ना किसानों के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है. नीतीश सरकार ने गन्ने के खरीद मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है. अब किसानों को अनुदान सहित 390 रुपए प्रति क्विंटल तक गन्ने का दाम मिलेगा.

यह घोषणा बखरी विधायक और गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अधिकारियों और चीनी मिल मालिकों के साथ हुई बैठक के बाद की. मंत्री ने साफ कहा कि यह बढ़ोतरी तुरंत लागू होगी और किसानों को इसका लाभ चालू पेराई सत्र से ही मिलने लगेगा.

तीन बैठकों के बाद बनी सहमति

गन्ना मंत्री ने बताया कि कीमत बढ़ाने को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी. नई सरकार बनने के बाद तीन अहम बैठकें हुईं. जिसमें किसानों के हित को मजबूती से रखा गया. आखिरकार चीनी मिल मालिक भी सहमत हो गए और 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी पर फैसला हुआ. मंत्री ने इसे किसानों की मेहनत की जीत बताया.

गन्ने की तीनों किस्मों के दाम बढ़े

बिहार सरकार गन्ने का भुगतान तीन श्रेणियों में करती है और इस बार तीनों में इजाफा किया गया है.

  • उत्तम (Early) किस्म: 365-390 रुपए प्रति क्विंटल
  • सामान्य (General) किस्म: 340-360 रुपए प्रति क्विंटल
  • निम्न (Low) किस्म: 310-330 रुपए प्रति क्विंटल

किसानों की आमदनी बढ़ेगी

सरकार का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत- खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल को देखते हुए यह फैसला जरूरी था. इससे किसानों की सालाना आय बढ़ेगी और वे गन्ने की खेती से दूर नहीं होंगे. अधिक खेती होने से बंद पड़ी चीनी मिलों को भी दोबारा चलाने में मदद मिलेगी.

किसान पहले, सरकार की प्राथमिकता

मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार ‘किसान प्रथम’ की नीति पर काम कर रही है. दाम बढ़ाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि तौल में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में हो.

Also Read: रेलवे का बड़ा ऐलान! भागलपुर से चलने वाली यह ट्रेन अगले तीन दिनों के लिए रद्द, जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >