Bihar News: बिहार में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए चलेंगी 22 से अधिक ई-बसें, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Bihar News: सरकार बिहार में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए मार्च 2025 से पहले 22 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन करेगी. इन बसों में सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी. परिचालन शुरू होने के बाद इसे हाॅस्पिटल, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से जोड़ा जायेगा.

Bihar News: सरकार बिहार में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए मार्च 2025 से पहले 22 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन करेगी. इस योजना को परिवहन विभाग और समाज कल्याण विभाग की मदद से पूरा किया जायेगा, ताकि बिहार में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इस बस सेवा में दोनों श्रेणी के व्यक्तियों के लिए सभी सुविधाएं रहेंगी. उनके अनुसार ही बस स्टाॅप का भी निर्माण किया जाएगा. जहां से बुजुर्ग और दिव्यांगजन आराम से सफर कर सकें.

शहर और गांव की दूरी होगी कम

परिवहन विभाग के मुताबिक वर्तमान में लगातार नये-नये मार्गों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है. जिससे शहर व गांव की दूरी कम होने के साथ लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो रही है. दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए शहर व मार्ग का चयन होगा, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ मिल सके.

Also Read: LPG की तरह बिहार में अब घटेंगे-बढ़ेंगे बिजली के रेट, आयोग ने दिया कंपनियों को ये अधिकार

हाॅस्पिटल, बस स्टाॅप और रेलवे स्टेशन भी जुड़ेंगे

बसों का परिचालन शुरू होने के बाद इसे हाॅस्पिटल, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से जोड़ा जायेगा. इन सभी स्थलों पर सफर के दौरान दिव्यांगजनों को काफी परेशानी होती है. इस कारण से इन सभी जगहों को जोड़ने का निर्णय भी लिया गया है. समाज कल्याण की विभागीय समीक्षा में बार-बार बुजुर्गों के लिए विशेष परिचालन शुरू करने पर चर्चा होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >