मुख्य बातें
paper leak: पटना. सीबीआइ की टीम ने इओयू के सहयोग से ओडिशा में दारोगा प्रश्नपत्र लीक मामले के मास्टरमाइंड नीतीश कुमार को खुसरूपुर से गिरफ्तार कर लिया. वह खुसरूपुर का ही रहने वाला है. उससे पूछताछ की जा रही है. ओडिशा दारोगा बहाली प्रश्नपत्र लीक मामले में बिहार से और भी परीक्षा माफियाओं की गिरफ्तारी हो सकती है.
अब तक हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
ओडिशा में परीक्षा माफिया व गिरोह के सरगना शंकर पुष्टि की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. इसके बाद जब उससे पूछताछ की गयी, तो खुसरूपुर के मास्टरमाइंड नीतीश कुमार का नाम सामने आया. इसके बाद सीबीआइ और इओयू की टीम उसके पीछे लगी हुई थी. इसी दौरान उसका लोकेशन खुसरूपुर का मिला और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अब तक फरार चल रहा था नीतीश कुमार
मास्टरमाइंड नीतीश कुमार ही अभ्यर्थियों को बस से लेकर आंध्रप्रदेश की तरफ जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. हालांकि नीतीश फरार होने में सफल रहा था. बताया जाता है कि ओडिशा पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से दारोगा बहाली के लिए पांच व छह अक्तूबर को लिखित परीक्षा की तिथि तय की गयी थी.
बस से जा रहे थे आंध्र प्रदेश
परीक्षा माफिया रवि भूषण व बिजेंद्र कुमार ने शंकर के साथ मिल कर दारोगा बहाली में सेटिंग की थी. इसके बाद तीन अक्तूबर को परीक्षा माफियाओं ने बस बुक की और उसमें अभ्यर्थियों को बैठा कर आंध्रप्रदेश के बॉर्डर की ओर ले जा रहे थे. ओडिशा पुलिस ने इनकी योजना पर पानी फेर दिया था और 117 लोगों को पकड़ लिया था.
Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, सरकार ने दिया खाली करने का आदेश
