पटना के एक दुकान में लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ियां, लाखों का नुकसान

Bihar News: पटना के दानापुर में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. किसी तरह आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई.

Bihar News: पटना के दानापुर थाना इलाके के विजय सिंह यादव पथ में शुक्रवार की सुबह एक श्रृंगार दुकान में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लगभग दस लाख की संपत्ति जलाकर राख हो गई है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कब हुई घटना?

इस दौरान किसी तरह अग्निशमन कर्मियों ने किराना और ज्वेलर्स दुकान में आग लगाने से बचा लिया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक दुकान से धुआं निकलते दिखाई दिया. इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज उठाने लगी और आस-पास के किराना और ज्वेलर्स दुकान को भी अपने चपेट में लेने लगी.

घटना के बारे में दुकानदार ने क्या बताया?

घटना की सूचना पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान किराना और ज्वेलर्स दुकान में भी आग लगने से बचा लिया गया. इस घटना में करीब दस हजार नगद राशि और दस लाख की संपत्ति जलाकर राख हो गई है. दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है और जब पहुंचे तो आग की लपटें तेज उठाने लगी.

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने क्या बताया?

आगे दुकानदार ने बताया कि इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को फोन पर दी. सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. अग्निशमन विभाग के सहायक अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि त्रिभुवन मोड़ स्थित एक दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई थी और 5 छोटी और बड़ी दमकल गाड़ी से आग पर काफी मशक्कत से काबू पाया गया है. उन्होंने बताया कि किराना और ज्वेलर्स दुकान में आग लगने से बचा लिया गया है.

Also Read: बिहार में महंगा होगा बस का किराया, दूरी के हिसाब से तय किया जाएगा भाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >