Bihar News: बिहार में एक और घूसखोर कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

Bihar News: बड़ी खबर मोतिहारी से हैं जहां निगरानी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई. यहां निगरानी विभाग ने दो लाख रुपए घूस लेते योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

Bihar News: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है, जहां निगरानी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई. यहां निगरानी विभाग की टीम ने दो लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि, निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई शहर के राजा बाजार स्थित उनके आवास से किया है.

निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

आपको बता दें कि, एक ठेकेदार संतोष कुमार के द्वारा 3 करोड़ के किसी योजना का कार्य किया गया था. जिसकी प्रथम राशि 60 लाख रुपए निकासी होना था और इसी के एवज में कार्यपालक अभियंता द्वारा बतौर घूस 3 लाख रुपए मांग किया गया था. जिसमें ठेकेदार सुबह-सुबह दो लाख रुपए लेकर पंहुचा. लेकिन, पहले से निगरानी विभाग की टीम घात लगाए हुए थी और ठेकेदार ने जैसे ही रुपए दिए और अभियंता गिनाने लगे तभी निगरानी ने रंगे हाथ दबोच लिया.

(मोतीहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में शादी के 10 दिन बाद सास-बहू की एकसाथ उठी अर्थी, बेटी का इंतजार करती रही अस्पताल में भर्ती दुल्हन की मांhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bettiah-road-accident-in-bihar-news-as-two-ladies-died-in-truck-bike-accident

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >