Bihar News: पटना में वकील की पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला, 8 साल की बेटी बोली- दादा-दादी ने लगाई आग

Bihar News: पटना में वकील की पत्नी को ससुराल में पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया. महिला की 8 साल की बेटी ने बताया कि दादा-दादी ने मिलकर आग लगाई. महिला की उम्र 30 साल है और उसका नाम शिवानी शर्मा है. मामला रामकृष्ण नगर थाना इलाके के जकरियापुर से जुड़ा है.

Bihar News: पटना में दर्दनाक घटना हुई. एक वकील की पत्नी ससुराल में जली हुई मिली. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का इलाज जारी है. पूरा मामला रामकृष्ण नगर थाना इलाके के जकरियापुर से जुड़ा है. शनिवार की रात से ही ससुराल वाले घर से फरार हैं. महिला की उम्र 30 साल है और उसका नाम शिवानी शर्मा है.

8 साल की बेटी ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर शिवानी की 8 साल की बेटी ने बताया कि दादा-दादी ने मिलकर मम्मी पर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी. दौड़ते हुए मम्मी बाथरूम में गई और आग बुझाई, लेकिन वो तब तक काफी जल चुकी थी. इसके बाद दादा-दादी कमरे में बंद हो गए. उसने यह भी बताया कि ‘मैंने मामा और नाना को फोन किया. नाना बोले कि ‘हम आ रहे हैं तुम चिंता मत करो बेटा’.

महिला ने दिया ये बयान

घटना को लेकर महिला ने बताया कि ससुर अरुण सिंह ने उनका हाथ पकड़ लिया और सास सुषमा सिंह ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया. इसके बाद आग लगा दी. आग लगते ही मैं बाथरूम में भागी और पानी से खुद को बुझाकर किसी तरह जान बचाई. शिवानी ने बताया कि उसने ही पूरी घटना की जानकारी रामकृष्ण नगर थाने को फोन कर दी.

2016 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में शिवानी की शादी वकील अंशु कुमार से हुई थी. आरोप लगाया गया है कि बेटी के जन्म के डेढ़ साल बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा. परिजनों ने बेटी की पढ़ाई का विरोध किया और स्कूल का सामान तक देने से मना कर दिया. शिवानी का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली.

थाना प्रभारी बोले- की जा रही जांच

दूसरी तरफ इस मामले को लेकर राम कृष्ण नगर थाना प्रभारी आशुतोष झा ने कहा कि मामला घरेलू विवाद का है. सास-ससुर के खिलाफ महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, खूब गरजेंगे बादल, गिरेगा ठनका, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >