Bihar News: '1,80,000 करोड़ रुपये निवेश होना बदलते बिहार का स्वरूप', डबल इंजन सरकार की तारीफ में बोले डिप्टी सीएम

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बिहार बिजनेस कनेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की निति के कारण आज बिहार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है.

Bihar News: बिहार बिजनेस कनेक्ट को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति को बिहार को विकसित करने की है. दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘प्रदेश बढ़ता बिहार, बदलता बिहार और विकसित बिहार की ओर कदम बढ़ा रहा है. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के अंतर्गत पीएम मोदी और सीएम योगी की नीति बिहार को विकसित करने की है. उन्होंने कहा था कि जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, देश पूरे तरीके से विकसित नहीं हो सकता. सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि बिहार में उद्योग के अनुकूल माहौल है. सरकार की बेहतर पॉलिसी है. इस कारण कुशल कामगार, ऊर्जा और पानी के साथ-साथ सरकार की बेहतर सहयोग नीति काम कर रही है. इन वजहों से 1,80,000 करोड़ रुपये का निवेश होना बदलते बिहार का स्वरूप है.’

Bihar deputy cm vijay sinha

विजय सिन्हा बोले- भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त हो रहा बिहार

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया, ‘बिहार भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य की ओर कदम बढ़ा रहा है. जिन लोगों के चेहरे देखकर निवेशक पलायन कर जाते थे या भागते थे. अब वैसे लोगों के लौटने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है. मालूम हो कि बिहार की राजधानी पटना में दो दिवसीय ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ की गुरुवार को शुरुआत हुई थी. बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन देश के कई उद्योगपति पहुंचे और साथ ही स्टार्टअप करने वाले बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे. बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन 40 से अधिक कंपनियों ने आईटी क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की रुचि दिखाई थी.

Minister santosh suman

डिजिटल क्रांति का गवाह बन रहा बिहार- संतोष सुमन

आईटी विभाग के मंत्री संतोष सुमन ने कहा, ‘बिहार एक डिजिटल क्रांति का गवाह बन रहा है. राज्य की आईटी बुनियादी ढांचा, शैक्षिक पहल और नीति ढांचा टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए उपयुक्त पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं. बिहार राज्य डेटा केंद्र और डिजिटल बिहार की पहल के साथ सरकार कनेक्टिविटी, डेटा सुरक्षा और ई-गवर्नेंस समाधान की उपलब्धता में सुधार कर रही है, जो सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को पूरी तरह से बदल रही है. बिहार में मेट्रो शहरों के मुकाबले न्यूनतम संचालन लागत है. इससे ऑफिस किराए, टैलेंट हायरिंग और रोजमर्रा के खर्चों में बड़ी बचत होती है.’

आएगी नौकरियों की बहार

अदाणी समूह ने बिहार के पांच शहर – सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में बिजली की खपत की निगरानी के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर बनाने और स्थापित करने के लिए 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है. इससे राज्य में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कम से कम 4,000 स्थानीय नौकरियां पैदा होंगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Business: बिहार में सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 800 करोड़ खर्च करेगी श्रीसीमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >