Bihar News: नेपाल से सटे जिलों में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी, बॉर्डर एरिया में 72 घंटे पेट्रोलिंग का आदेश

Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है. कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बॉर्डर एरिया में 72 घंटे पेट्रोलिंग का आदेश दिया गया है. साथ ही पूरे बिहार में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक्सट्रा पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समेत तमाम इटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. खासकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल जैसे बॉर्डर वाले जिले में चौकसी बढ़ाई गई है.

72 घंटे पेट्रोलिंग का आदेश जारी

गणतंत्र दिवस को लेकर बॉर्डर वाले जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सेंट्रल एजेंसियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई थी. इसमें 72 घंटे तक बार्डर एरिया पर विशेष पेट्रोलिंग का आदेश दिया गया था. गणतंत्र दिवस से पहले राज्यभर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर एक्सट्रा पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

पश्चिम चंपारण से अररिया तक गश्ती तेज

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की ओर से ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है. घुसपैठ या विस्फोटक पहुंचाने की कोशिश हो सकती है. इसी को देखते हुए बॉर्डर इलाकों में निगरानी मजबूत की गई है. रात में गश्त और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है. बिहार से सटे नेपाल सीमा पर लगातार आवाजाही को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पश्चिम चंपारण से अररिया तक सटे नेपाली इलाकों के साथ-साथ बिहार की सीमा पर भी एसएसबी और स्थानीय पुलिस की गश्त जारी है.

सरस्वती पूजा पर भी खास निगरानी

सरस्वती पूजा को लेकर भी बिहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. पूजा पंडालों, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती रही. कई जगहों पर तोपर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे. ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई. सीमा वाले जिलों में खास सतर्कता बरती गई.

Also Read: Bihar News: गंगा-गंडक-कोसी-सोन बनेंगी विकास की धुरी, जलमार्गों से बढ़ेगा बिहार का व्यापार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >