‘हैलो… मैं बेऊर जेल से बोल रहा, किंग्स ऑफ कालिया गैंग तुम्हें निपटाएगा’, कारोबारी को मिली हत्या की धमकी

Bihar News: पटना में एक कारोबारी को बेऊर जेल से जान से मारने की धमकी मिली. कारोबारी ने दावा किया कि उसके पास शुक्रवार को एक अंजान नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि, वह बेऊर जेल से बोल रहा है. मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई.

Bihar News: पटना में एक और कारोबारी को जान से मारने की धमकी मिली. कारोबारी की तरफ से दावा किया गया कि बेऊर जेल से किसी ने अंजान नंबर से कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दी. कारोबारी अनिल कुमार सिंह राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 के रहने वाले हैं.

शुक्रवार की शाम 7 बजे आया कॉल

शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह बेऊर जेल से बोल रहा है. कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि 315 की गोली पर तुम्हारा नाम लिखा गया है. किंग्स ऑफ कालिया गैंग तुमसे निपटेगा. किंग्स ऑफ कालिया गैंग के बारे में नहीं पता है तो यूट्यूब पर सर्च कर लेना.

डर से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार सीमेंट-गिट्टी का कारोबार करते हैं. अनिल कुमार ने बताया, डर से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. इस संबंध में पीड़ित ने राजीव नगर थाना में आवेदन दिया है. थानेदार ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. आवेदन पर जांच की जा रही है. जांच में पता चलेगा कि कॉल किसने और कहां से किया है.

कारोबारी ने जताई आशंका

पीड़ित ने बताया, 15 साल पहले दस लाख रुपये कारोबार के नाम पर एक व्यक्ति को दिया था. मुझे शक है कि यह धमकी भरा कॉल उसी के तरफ से करवाया गया है. पैसा मांगने पर अब नहीं दे रहा है. हालांकि, मामले में थानेदार की ओर से कहा गया कि एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है. मामला सही पाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आवेदन मिलने पर ही जांच जारी है. देखना होगा कि मामले में क्या कुछ खुलासा होता है. इधर, यह खबर सामने आने के बाद जिले के अन्य कारोबारियों के बीच भी भय कायम हो गया है.

Also Read: Four Lane In Bihar: बिहार में अब यहां बनेगी टू और फोरलेन सड़क, इस जिले के लोगों को होगा बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >