Video: बिहार में रेलवे ट्रैक पर बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने मिलकर लूटा गांजा, वीडियो देख हैरान रह जायेंगे!

Bihar News: बिहार के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास एक अजीबो गरीब घटना हुई. गांजा भरा बोरा ट्रेन से गिरते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने लूट मचा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

Bihar News: भागलपुर-कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह में नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि हाटे-बजारे एक्सप्रेस (13164) से गांजा से भरी बोरी प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पूर्वी छोर से मधुरापुर पूर्वी केबिन के बीच गिर गई.

बोरी गिरते ही मची लूट

बोरी गिरते ही आसपास मौजूद बच्चे, युवा और बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पर बिखरे गांजा को लूटने लगे. करीब आधे घंटे तक लोग गांजा बटोरते रहे. इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या बोले स्थानीय लोग?

स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बोरी ट्रेन से नीचे फेंक दी होगी. जबकि, कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि इस इलाके में पहले भी ट्रेन से शराब उतारी जाती रही है. गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

रेल थानाध्यक्ष का बयान

हालांकि, बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहा है कि फिलहाल इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी पुलिस के पास नहीं है. मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

(अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में 13 तारीख को होगी भारी बारिश, चमकेगी बिजली, 18 सितंबर तक के लिए IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >