Bihar News: बिहटा के इस स्कूल में बच्चों का भविष्य अंधेरे में, गंदगी के बीच दम तोड़ रही शिक्षा

Bihar News: बिहटा के प्राथमिक स्कूल में गंदगी और बदइंतजामी के कारण शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है. पहले स्कूल में 100 बच्चे पढ़ने के लिए आते थे लेकिन अब सिर्फ 16 बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे. गंदगी के कारण स्कूल जा रहे शिक्षकों की भी हालत खराब हो रही है.

Bihar News: बिहार में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. बिहटा के एक स्कूल में नरक जैसी स्थिति हो गई है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में अमहारा मुसहरी टोला स्थित झुग्गी-झोपड़ी प्राथमिक स्कूल शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा है. पतली-पतली गलियों, चारों ओर गंदगी, कीचड़, जलजमाव और खुले में शौच की समस्या ने स्कूल को नारकीय वातावरण में धकेल दिया है.

स्कूल में मात्र 16 बच्चे

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में मात्र 16 बच्चे रह गए हैं, जबकि कभी यहां सौ से अधिक विद्यार्थी पढ़ा करते थे. वर्तमान में चार शिक्षक दो महिला, दो पुरुष तैनात हैं, जिन्हें दुर्गंध और गंदगी के बीच काम करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है. क्लासरूम तक गंदा पानी घुस जाता है, जिसके कारण स्कूल कई दिनों तक बंद रखना पड़ता है. आंगनबाड़ी केंद्र भी इसी भवन में चलता है, लेकिन वह भी अक्सर बंद रहता है.

मजबूरी में बच्चे को भेज रहे स्कूल

स्थानीय अभिभावक मालती देवी, बसंती देवी, धर्मेंद्र मांझी और रजनीश चौधरी का कहना है कि बच्चों को मजबूरी में ऐसे माहौल में भेजना पड़ता है, जहां पढ़ाई की कल्पना भी मुश्किल है. इस स्थिति में मिड डे मील की व्यवस्था भी अव्यवस्थित है. प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है. स्कूल में दुर्गन्ध के कारण बैठना मुश्किल है. बरसात होने पर नरक जैसी स्थिति हो जाती है. क्लास रूम तक में गन्दा पानी आ जाता है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की मांग

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और नगर परिषद को लिखित आवेदन देकर नली-गली की सफाई और रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है. अब सवाल यह है कि जब प्राथमिक स्तर की नींव ही इतनी जर्जर है तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद आखिर कैसे की जा सकती है.

(बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)

Also Read: CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने महिलाओं के लिए फिर खोला पिटारा, अब रोजगार करने पर मिलेंगे 2 लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >