बिहार में पहली बार प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस होगा तैयार, पटना में बनेगा कॉल सेंटर

Bihar News: बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए पहली बार डेटाबेस तैयार किए जाने की प्लानिंग है. इसके साथ ही उनकी मदद के लिए पटना में कॉल सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसके टॉल फ्री नंबर पर फोन कर सकेंगे. कॉल सेंटर के लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है.

Bihar News: देश के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे बिहार के मजदूरों के लिए पटना में कॉल सेंटर बनाया जाएगा. एक बार टेंडर फाइनल हो जाने के बाद मजदूरों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा. किसी भी राज्य में रहते हुए इस नंबर पर फोन करके मजदूर कोई भी मदद मांग सकेंगे. कॉल सेंटर के लिए टेंडर भरने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है. इससे पहले कंपनियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

विभाग ने तैयार किया ये एप

इसके साथ ही बिहार में पहली बार प्रवासी मजदूरों के लिए डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा. यह मजदूरों के आधार नंबर से लिंक होगा. इसके लिए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से एक एप तैयार किया गया है. एप की सुरक्षा ऑडिट की जा रही है. यह काम पूरा होने के बाद मजदूरों के डेटाबेस को तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा.

क्या मानना है विभाग के अधिकारियों का?

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अधिकारी के मुताबिक, बिहार के मजदूरों के लिए पहली बार यह योजना बनाई गई है. एप में राज्य के सभी प्रवासी मजदूरों की लिस्ट रहेगी. इसके जरिए किसी भी सिचुएशन में तत्काल प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी लेने में सुविधा हो सकेगी.

पहले भी प्रवासी मजदूरों का हुआ था रजिस्ट्रेशन

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया था. लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया और अब नए सिरे से मजदूरों की लिस्ट बनाई जाएगी. इसमें मजदूरों के आधार नंबर को भी लिंक किया जाएगा. इतना ही नहीं, प्रवासी मजदूरों के लिए प्रवासी श्रमिक सहायता केंद्र भी खोले जाने की प्लानिंग थी लेकिन इस काम को भी बीच में ही रोक दिया गया था.

Also Read: मुंगेर-मिर्जा चौकी रोड पर अप्रैल से दौड़ेंगी गाड़ियां, जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >