बिहार के इस जिले में मरीन ड्राइव जैसा नदी किनारे बन रही फोरलेन सड़क, सफर के दौरान खूबसूरत नजारे का मजा, जानें फायदा

Bihar News: बिहार के लोगों को एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है. दरअसल, छपरा में पटना वाले मरीन ड्राइव की तर्ज पर 21 किलोमीटर लंबी फोरलेन बाइपास सड़क का निर्माण होगा. जिससे 18 गांवों को फायदा मिलने की बात कही जा रही है.

Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले बिहारवासियों को कई सौगातें सरकार की ओर से दी जा रही है. इसी क्रम में एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है. दरअसल, छपरा में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर करीब 21 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, रिविलगंज से बिशनपुर तक इस फोरलेन सड़क का निर्माण होगा. इसे लेकर खास बात यह कही जा रही है कि, सरयू नदी के किनारे यह सड़क बनाई जा रही है. जिसके कारण यहां से सफर करने वाले लोग मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे. बता दें कि, यह फोरलेन सड़क नदी के किनारे उंचे बांध पर बनाई जाएगी, जिसके कारण यह खूबसूरत के साथ बाढ़ से सुरक्षा का काम भी करेगा.

कुल 18 गांवों को होगा फायदा

बता दें कि, फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. खबर की माने तो, रिविलगंज की ओर से तेजी से मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है. वहीं, इस फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद 18 गांवों को फायदा पहुंचने की बात कही गई है. 21 किलोमीटर लंबी और 45 फीट चौड़ी यह सड़क 18 गांवों से होकर गुजरेगी. जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर, सिमरिया, जलालपुर, खलपुरा, पुरवारी रौजा, दीलिया रहीमपुर, गोदना, मखदुमगंज, जलालपुर समेत 18 गांवों को फायदा पहुंचेगा. निर्माण के लिए 128 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जारी है.

जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

इसके अलावा फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने से सिवान, गोपालगंज और उत्तर प्रदेश से पटना आने वालों को भी फायदा पहुंचेगा. दरअसल, इन जिलों और यूपी के लोगों को पटना आने के लिए छपरा शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है. जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या झेलनी पड़ती है. वहीं, फोरलेन बन जाने से सीधे रिविलगंज के पास बने इस बाइपास से होकर बिशनपुर एनएच-19 तक पहुंच सकेंगे. कुल मिलाकर देखा जाए तो भीषण जाम की समस्या लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी.

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि, मरीन ड्राइव के तर्ज पर इस फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है. ऐसे में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगी. नदी किनारे होने के कारण लोगों के लिए टहलने की व्यवस्था होगी. मनोरम दृश्य होने के कारण लोग सुबह और शाम के वक्त आनंद उठाने के लिए पहुंच सकते हैं. इसके अलावा सड़क किनारे व्यवसाई अपना दुकान भी लगा सकेंगे. छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, पार्किंग की सुविधा होने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही यह फोरलेन सड़क छपरा के विकास में भी मदद करेगा.

Also Read: Bihar Monsoon Update: बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री, कहां से करेगा प्रवेश ? IMD ने दी पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >