सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू हो गयी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि 15 अगस्त के बाद जिला और अनुमंडल अस्पतालों से सामान्य मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी जायेगी.

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू हो गयी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि 15 अगस्त के बाद जिला और अनुमंडल अस्पतालों से सामान्य मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी जायेगी.

यदि बिना वजह किसी मरीज को रेफर किया गया, तो संबंधित सिविल सर्जन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. केवल गंभीर मरीजों को ही बड़े अस्पताल भेजने की अनुमति होगी.

अधिकारियों को निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही तय करे


सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में आयोजित राज्यव्यापी सहयोग शिविर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही तय की जाये और स्थानीय स्तर पर ही मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाये.


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोनपुर को आधुनिक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित करने का भी रोडमैप पेश किया. उन्होंने कहा कि पटना के जेपी गंगा पथ की तर्ज पर ‘गंगा-अंबिका पथ’ बनाया जायेगा और पूरे इलाके को नोएडा मॉडल पर विकसित किया जायेगा. साथ ही नया एयरपोर्ट और बाबा हरिहरनाथ के नाम पर टाउनशिप बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है.

211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज में जुलाई से पढ़ाई शुरू


शिक्षा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिन 211 प्रखंडों में अभी डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां जुलाई से पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल विकसित किये जायेंगे, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.


मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल या हेल्पलाइन पर मिलने वाले आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >