Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात, करायेंगे हेल्थ चेकअप

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को दिल्ली रवाना हो गए. संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में सीएम नीतीश की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है. इसके साथ ही वे अपना हेल्थ चेकअप भी करवा सकते हैं.

Bihar News: आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिये रवाना हो गए. सीएम नीतीश के दिल्ली जाते ही कयासों का दौर भी शुरू हो गया है. दरअसल, सीएम नीतीश के दिल्ली जाने को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिल सकते हैं.

सीएम नीतीश करा सकते हैं हेल्थ चेकअप

इसके साथ ही संभावना यह भी जताई जा रही है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में अपना रूटीन चेकअप करा सकते हैं. दरअसल, इससे पहले उन्होंने दिल्ली में जाकर ही अपना हेल्थ चेकअप कराया था. इसके साथ ही मोतियाबिंब को लेकर सर्जरी भी कराई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि वे दिल्ली एम्स में जाकर चेकअप करायेंगे.

पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है. मालूम हो, नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी थी. जिसके बाद अब फिर उनकी मुलाकात हो सकती है.

नितिन नबीन भी पहुंच सकते हैं मिलने

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नबीन बनाए गए हैं. फिलहाल, नितिन नबीन दिल्ली में ही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नितिन नबीन खुद सीएम नीतीश कुमार से मिल सकते हैं. बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार से आशीर्वाद ले सकते हैं.

शनिवार को हुआ था सीएम की सास का निधन

मालूम हो, इससे पहले शनिवार को ही सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हुआ था. दिवंगत विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ खुद मौजूद रहे.

Also Read: Industry In Bihar: बख्तियारपुर बनेगा उद्योगों का नया हब, 500 एकड़ में पटना जिले का चौथा औद्योगिक पार्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >