Bihar News: हाइवे के दोनों तरफ लगेगा चार्जिंग स्टेशन, 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य

Bihar News: बिहार में एक साल में 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. हाइवे के दोनों तरफ चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा.

Bihar News: राज्यभर के विभिन्न पेट्रोल पंप सहित अन्य जगहों पर 360 से अधिक इवी चार्जिंग की सुविधा मौजूद
Bihar News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. परिवहन विभाग लोगों के बीच जागरुकता अभियान चला रहा है कि लोग अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद करें. विभाग ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 से 15 किलोमीटर की एक निश्चित दूरी पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इवी वाहन मालिकों को असुविधा नहीं हो. इसके साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों, पेट्रोल पंपों, बस टर्मिनल, बस डिपो, स्कूल -कॉलेज आदि जगहों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे. वर्तमान में राज्य के विभिन्न पेट्रोल पंप और अन्य जगहों पर 360 से अधिक इवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है. परिवहन विभाग ने समीक्षा बैठक कर जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजा है.

प्राथमिकता के आधार पर लगाये जायेंगे चार्जिंग स्टेशन

बिहार में एक साल में 1000 इवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न जिलों के प्रमुख स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जायेंगे, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके, जिससे पर्यावरण को बेहतर बनाये रखने में सहायता मिलेगी. राज्य सरकार इसको लेकर तेजी से काम कर रही है. इस साल के अंत तक लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया है.

सरकारी भवनों में लगेगा चार्जिंग स्टेशन

बिहार के सभी सरकारी भवनों में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा लोगों को मिलेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर नीति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि इसके लिए लोग आगे आये. सरकारी भवनों के अलावे निजी जगहों पर भी अगर कोई चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहता है, तो उसके लिए भी नियमावली तैयार है. जिसके तहत उसे अनुदान भी मिलेगा.

Also Read: Patna News: बिहार पुलिस को मिलेंगी 500 नयी गाड़ियां, गृह विभाग ने की 85 करोड़ रुपये स्वीकृत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >