Bihar News: बाथरूम जाने का बहाना, फिर नहीं लौटी दुल्हन...सास ने बताया शादी के 9 दिन बाद पति को छोड़ कहां चली गई

Bihar News: मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के महज नौ दिन बाद नवविवाहिता के प्रेमी संग जेवरात लेकर ससुराल से फरार होने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज नौ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

1 दिसंबर को स्नेहा की हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर निवासी संतोष कुमार झा की बेटी स्नेहा कुमारी की शादी एक दिसंबर 2025 को साढ़ी गांव निवासी जितेंद्र झा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के अगले दिन, दो दिसंबर को स्नेहा अपने पति के साथ ससुराल पहुंची थी. शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से गायब हो गई.

धनबाद के कुंदन पर परिजनों ने दर्ज किया मुकदमा

जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो ससुराल पक्ष ने उसकी तलाश शुरू की. रात भर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर मायके वालों को सूचना दी गई. इसके बाद दोनों परिवार तारापुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. स्नेहा की मां सोनी देवी के आवेदन पर धनबाद (झारखंड) निवासी कुंदन यादव के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज किया गया है.

घर भी आता-जाता था कुंदन यादव

मां का आरोप है कि कुंदन यादव पहले छठ पूजा के दौरान उनके घर आता-जाता था और खुद को आदित्य नाम से परिचित कराता था. उन्होंने बताया कि इसी युवक के कारण बेटी की पढ़ाई भी छूट गई थी. मां के मुताबिक, स्नेहा की शादी उसकी मर्जी से हुई थी और वह शादीशुदा जीवन से खुश थी, इसलिए उसके इस कदम से परिवार हैरान है.

बाथरूम जाने की बात कहकर निकली थी स्नेहा

वहीं स्नेहा की सास अंजना देवी ने बताया कि 10 दिसंबर को स्नेहा बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि वह एक युवक के साथ जाती दिखी है. सास का कहना है कि स्नेहा अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है. हालांकि वह दुल्हन के कपड़ों में नहीं, बल्कि जींस और कुर्ती पहनकर निकली थी.

तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस नवविवाहिता और युवक की तलाश में जुटी है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले की गहन जांच जारी है.

Also Read: Video: ‘शराब पीकर जाइए पुलिस नहीं पकड़ेगी…’, बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >