बिहार में वीडियो कॉल से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नया नियम लागू किया है. अब लेडी सुपरवाइजर को केंद्रों पर जाकर वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी

Bihar News: समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नया नियम लागू किया है. अब लेडी सुपरवाइजर को केंद्रों पर जाकर वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. विभाग का मानना है कि इससे केंद्रों की मॉनिटरिंग में पारदर्शिता आएगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी.

पूर्णिया से हुई नई व्यवस्था की शुरुआत

इस नई व्यवस्था की शुरुआत पूर्णिया से की गई है. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है. लेकिन अगले महीने से इसे पूरे बिहार में सख्ती से लागू करने की तैयारी चल रही है. विभाग ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नई व्यवस्था हर हाल में लागू होनी चाहिए. अधिकारियों का कहना है कि इससे आंगनबाड़ी केंद्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारी सीधे विभाग तक पहुंचेगी और लापरवाही पर रोक लगेगी.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की टाइमिंग में भी बदलाव किया है. निर्देश दिया गया है कि बच्चों को पोषाहार देने के बाद जल्द घर भेज दिया जाए, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से उनकी सेहत प्रभावित न हो. साथ ही केंद्रों में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

सरकार का मानना है कि वीडियो कॉल के जरिए उपस्थिति दर्ज कराने से सुपरवाइजर की जवाबदेही बढ़ेगी. इससे बच्चों को मिलने वाले पोषण, शिक्षा और अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी संभव हो सकेगी. विभाग इसे आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है.

Also Read: गया के बीचों-बीच करोड़ों की योजना बनी मौत का जाल कृसत तालाब में बंद पड़ी लाइट एंड साउंड परियोजना, अवशेषों पर खेल रहे बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >