बिहार में आधार कार्ड से जुड़ा यह जरूरी काम अब घर बैठे होगा, जानिए पूरा तरीका

Aadhaar Card Email Update: नई आधार ऐप के जरिए अब घर बैठे ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट की जा सकेगी. UIDAI ने यह सुविधा अगले छह महीने के लिए निशुल्क कर दी है, जिससे आधार के हर इस्तेमाल की जानकारी ईमेल पर मिलेगी.

Aadhaar Card Email Update: (पटना से सविता की रिपोर्ट) आधार कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नई आधार ऐप के जरिए ईमेल आईडी जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी. यह सेवा 1 जुलाई से अगले छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी.

दो दिन में 2.5 लाख लोगों ने किया ईमेल अपडेट

UIDAI के मुताबिक, नई सुविधा शुरू होने के सिर्फ दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से अधिक लोगों ने अपने आधार में ईमेल आईडी अपडेट करा ली है. इससे साफ है कि लोगों के बीच इस सुविधा को लेकर अच्छा उत्साह है.

आधार इस्तेमाल होते ही मिलेगा ईमेल अलर्ट

आधार से ईमेल आईडी लिंक होने के बाद जब भी किसी सेवा के लिए आधार ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, संबंधित व्यक्ति को तुरंत ईमेल के जरिए सूचना मिल जाएगी. इससे आधार के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी. साथ ही किसी भी अनधिकृत इस्तेमाल की जानकारी समय रहते मिल सकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऐप पर पहले से मिल रही हैं कई सुविधाएं

नई आधार ऐप पर पहले से मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. UIDAI के अनुसार, अब तक 40 लाख से अधिक लोग ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं. वहीं, करीब 10 लाख लोगों ने अपने पते में बदलाव किया है. अब ईमेल अपडेट की सुविधा जुड़ने के बाद आधार से जुड़े अधिकांश जरूरी बदलाव घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए किए जा सकेंगे.

UIDAI ने लोगों से की अपील

UIDAI ने नागरिकों से नई आधार ऐप डाउनलोड या अपडेट कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है. प्राधिकरण का कहना है कि यह पहल डिजिटल सेवाओं को अधिक आसान, सुरक्षित और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >