हड़ताल छोड़ काम पर लौटे 5223 विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी, राजस्व महा अभियान में तैनाती

Bihar News: बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 7 हजार संविदाकर्मियों में से 5223 काम पर लौट आए हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मी काम पर लौट आएंगे.

Bihar News: बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 7 हजार संविदाकर्मियों में से 5223 काम पर लौट आए हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मी काम पर लौट आएंगे. इन कर्मियों को राजस्व महा अभियान में लगा दिया गया है.

20 सितंबर तक चलेगा यह अभियान

बता दें कि राज्य में महा अभियान गत 16 अगस्त से शुरू किया गया था और यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा. इस कड़ी में विभाग ने 3 सितंबर को एक आदेश के माध्यम से हड़ताली संविदाकर्मियों को बिना दंड के काम पर वापसी का प्रस्ताव दिया था. इसके लिए एक अलग पोर्टल की भी व्यवस्था की गई थी, जिस पर हड़ताली कर्मी आवेदन करते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आवेदनों की समीक्षा

इसके बाद संबंधित विभाग आवेदनों की समीक्षा कर काम पर लौटने की अनुमति दे रहा है. इसके बाद अब तक कुल 5223 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर काम पर लौट चुके हैं. इसके बाद अब बाकी बचे कर्मियों के भी सोमवार तक वापस लैटने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: अब रेलवे गुमटी पर नहीं लगेगा जाम, बिहार में 13 जगहों पर बनेंगे रोड ओवर ब्रिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >