Bihar News: बोधगया में अलग-अलग देशों से पहुंचे मेहमान, इस भव्य समारोह को लेकर बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

Bihar News: बिहार के बोधगया में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा देखा जा रहा है, इसकी वजह है 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग का शुभारंभ. यह 13 दिसंबर तक जारी रहेगा. उद्घाटन वाले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भिक्षु, भिक्षुणियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही.

Bihar News: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में मंगलवार को 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग का शुभारंभ हुआ. यह 13 दिसंबर तक जारी रहेगा. त्रिपिटक के विनय पिटक का पाठ आज बुधवार की सुबह से शुरू हुआ. मंगलवार को बोधिवृक्ष की छांव तले इसका उद्घाटन किया गया था. त्रिपिटक चैंटिंग समारोह को लेकर मंगलवार की सुबह अलग-अलग देशों के बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणियों और श्रद्धालुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

ऐसी की गई थी पूरी व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, यह रॉयल थाई बौद्ध मठ से कालचक्र मैदान तक आयोजित हुआ था. इसके बाद दोपहर में महाबोधि मंदिर परिसर में उद्घाटन समारोह का संपन्न कराया गया. हर दिन महाबोधि मंदिर में आयोजित होने वाले चैंटिंग में शामिल होने वाले लगभग 20 हजार भिक्षुओं और श्रद्धालुओं के लिए कालचक्र मैदान में ब्रेकफास्ट और लंच के साथ शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था भी की गयी है. इसको लेकर महाबोधि मंदिर के इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है.

12 दिसंबर तक बोधगया में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

1. नोड-वन से महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान की तरफ बड़ी गाड़ियों को जाने का परमिशन नहीं होगा.

2. बांग्लादेश बौद्ध मठ मोड़ से महाबोधि मंदिर की तरफ बगैर इंट्री पास के कोई भी गाड़ी प्रवेश नहीं करेगा.

3. बर्मा मोड़ की तरफ से भी महाबोधि मंदिर की तरफ बगैर इंट्री पास के कोई गाड़ी प्रवेश नहीं करेगा.

4. राजापुर मोड़ से दक्षिण बोधगया की ओर से बड़ी गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी. लेकिन जिस बड़ी गाड़ी को पच्छट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर नदी पार कर जाना है, तो वे पच्छट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर जा सकता है.

5. बर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की तरफ बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगा.

6. घूंघरीटांड़ रीवर साइड रोड से आने वाली गाड़ियां राजापुर मोड़ से मुड़कर सुजाता बाइपास होते हुए नोड-वन या दोमुहान की ओर जायेंगे. दोमुहान और नोड-वन से आने वाले गाड़ियां राजापुर मोड़ से रीवर साइड रोड के रास्ते आगे जा सकेंगे.

7. बांग्लादेश मठ मोड़ से बर्मा मोड़ के बीच कहीं भी अनावश्यक रूप से कोई गाड़ी पार्क नहीं होगी. केवल पार्किंग एरिया में ही गाड़ी पार्क होगी.

(बोधगया से कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Teacher: बिहार में अब ऐसा करने पर टीचर के साथ प्रिंसिपल की भी जायेगी नौकरी, शिक्षा विभाग का तगड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >