'कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा', सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार को लेकर जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है. इस बीच आज (सोमवार) सुबह मंत्री जमा खान ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया के सामने उन्होंने कहा, सारी प्रक्रिया हो गई है. कल और परसो तक सबकुछ हो जाएगा.

Bihar New Government: बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर पर अब तक सीएम फेस को लेकर राजनीतिक नेताओं की ओर से बयान नहीं दिए गए. ऐसे में अगले 48 घंटे सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है. आज मंत्री जमा खान ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

मंत्री जमा खान ने क्या कहा?

सीएम से मुलाकात के बाद बाहर आने पर मीडिया के सामने जमा खान ने कहा, सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सब साथ मिलकर जो फैसला लेंगे, वही बिहार में होगा. राज्य के अगले सीएम फेस पर उन्होंने कहा, कल और परसो तक सबकुछ हो जाएगा. 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक भी होगी. इसके बाद शपथ ग्रहण भी होगा. नीतीश कुमार जब तक हैं कोई दिक्कत नहीं होगा.

निशांत कुमार के सवाल पर क्या कहा?

इस दौरान मंत्री जमा खान ने यह भी कहा कि लगातार मीटिंग चल रही है. कोई भी फैसला मिलकर ही लिया जाएगा. जमा खान ने निशांत कुमार को सीएम बनाने के सवाल पर कहा, हमलोग चाह रहे हैं कि निशांत आएं. लेकिन जो निर्णय लिया जाएगा, वही होगा. इस दौरान पीएम मोदी के पटना आने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर भी हामी भरी. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ पता चल जाएगा, कुछ छिपने वाला नहीं है.

पीएम मोदी आ सकते हैं पटना

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश 14 तारीख को इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना आ सकते हैं. 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना में ही रुकेंगे. इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वे दिल्ली वापस लौट सकते हैं.

Also Read: 14 अप्रैल को पटना आ सकते हैं पीएम मोदी, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >