Bihar Monsoon Update: बिहार में अररिया-किशनगंज के रास्ते मानसून की एंट्री हो चुकी है. इसका असर अब दिखने लगा है. शुक्रवार तक आधे बिहार में मानसून पहुंच गया था. इसी कड़ी में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 और 15 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इसी दौरान पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में मौसम शांत रहेगा. लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से परेशान रहना पड़ सकता है.
16 जून को पूरे राज्य के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी की है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, गया, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पश्चिमी बिहार में भी दिखेगा खराब मौसम का असर
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 16 जून के बदलाव का असर बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में भी दिखेगा. इन पश्चिमी इलाकों में तेज हवा और बारिश होगी. यहां खतरे का स्तर पूर्वी बिहार की तुलना में कम रहेगा. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सभी नागरिकों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने के निर्देश दिए हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने जारी किए 999.84 करोड़, जल्द होगा बकाया भुगतान
बिहार में ऐसे वाहन मालिक हो जाएं सावधान, शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, एक्शन की तैयारी
