Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किया पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 5 और 6 मई को राज्य के सभी जिलों में मौसम का हाल चिंताजनक रहेगा. खराब मौसम को देखते हुए IMD ने 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 5 मई से 6 मई तक के लिए जारी हुआ है. अलर्ट में बताया गया है कि 5 और 6 मई को कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर और पूर्व बिहार के जिलों में मौसम का हाल ज्यादा खराब रह सकता है. मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय और मुंगेर जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, बिजली चमकने और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है.

पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, जमुई, अरवल और रोहतास जैसे जिलों को येलो अलर्ट जारी हुआ है. इन जिलों में भी मौसम अस्थिर रहेगा और हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

सावधानी बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस 5 और 6 मई को वज्रपात, तेज आंधी और बारिश के चलते जान-माल को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे मौसम में किसान विशेष सतर्कता बरतें. वज्रपात के समय खुले में न रहें. पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम बदलने की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव और उत्तर भारत की ठंडी हवाओं के टकराव के कारण यह सिस्टम डेवलप हुआ है. यह स्थिति नॉरवेस्टर जैसी मौसमी घटनाओं के नाम से जाना जाता है. इस दौरान अचानक आंधी और बिजली चमकने की संभावना बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: बेतिया में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल, महिला बोली- हम अपनी मर्जी से आए हैं, मुकदमा दर्ज नही करें परिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >