Bihar Rain Alert: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार में 17 और 18 अप्रैल को भयंकर बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के सभी जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में खूब गर्मी पड़ी. लेकिन, दूसरे हफ्ते से बिहार में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बड़ा बदलाव आया. पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है. नालंदा, बक्सर, भागलपुर समेत कई जिलों में जान माल का भरी नुकसान हुआ है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच एक पूर्वानुमान जारी किया है इसमें लोगों को 17 और 18 अप्रैल को लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 और 18 अप्रैल को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 और 18 अप्रैल को बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, जहानाबाद और नवादा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कैसा रहा तापमान

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आई है, जबकि अन्य में यह सामान्य से अधिक रहा.​ मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. नवादा जिले में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से भूटान तक हो रही है संजीव मुखिया की तलाश, EOU के पास कोई सुराग नहीं, CBI से मांगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >