Bihar Rain Alert: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 15 जून से 16 जून तक के लिए बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य में अगले 48 घंटे भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार के 13 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट किया है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में गरज-बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों में लोगों को सावधान रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, कटिहार और मंगेर जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. इन इलाकों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय सहित 7 जिलों को लेकर कोई चेतावनी नहीं की है. इसके अलावा रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल जिलों में हीटवेव और गर्म एवं शुष्क हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लू का खतरा बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >