Bihar Mausam Samachar: बिहार के 21 जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के 21 जिलों में बारिश होने की संभावना है. IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बुधवार को पटना,मुजफ्फरपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. शहरों में जल जमाव से लोग परेशान हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने 21 जिलों में येलो अलर्ट किया है.

Imd alert

पटना मौसम विभाग केंद्र ने 21 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर और बेगूसराय में तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश और मेघगर्जन होने की संभावना है.

बिहार के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. इस वजह से भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं. इन इलाकों में हजारों गांव पानी में डूबे हुए हैं. लाखों लोग बेघर हुए हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी हैं.

कई स्थानों पर गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण इन नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी घुस गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जायजा लेते सीएम

सीएम ने दिए आदेश

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ की स्थिति पर एक हाई लेवल बैठक की थी. इसमें अधिकारियों को राहत शिविरों की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त भोजन और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने को कहा गया. सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग परेशान है. निर्देश का पालन सख्ती से करें.

इसे भी पढ़ें: आरा जंक्शन पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की अबतक नहीं मिली मंजूरी, आंदोलन की तैयारी में लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >