Bihar Mausam Samachar: बिहार के 11 जिलों में 9 और 10 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि बिहार में 9 और 10 जुलाई को 11 जिलों में 30 से 40 की गति से हवा चलेगी. इस दौरान बारिश होने और ठनका गिरने की संभावना है.

Bihar Mausam Samachar: बिहार के 11 जिलों में 9 और 10 जुलाई को बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है. भीषण गर्मी से परेशान इन जिला के लोगों को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राहत भरी खबर दी है. ताजा अपडेट में बताया गया है कि अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी. साथ ही इन जिलों में बारिश होने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

Imd alert

बिहार के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 9 और 10 जुलाई को वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. इसकी अधिकतम गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है. इन जिलों में मेघगर्जन और ठनका गिरने की भी संभावना है.

बिहार में बाढ़ के समय सूखा

पूरा बिहार जुलाई-अगस्त के महीने में बाढ़ से त्रस्त रहता था. चारो ओर हाहाकार की स्थिति रहती थी. लेकिन इस साल बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में सूखे जैसी स्थिति है. बाकी जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है. केवल चार ऐसे जिले हैं जहां ठीक- ठाक बारिश हुई है. ऐसे मौसम में सबसे अधिक चिंतित किसान हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में बारिश की कमी

बरसात के मौसम में भी बिहार के कई जिलों को पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. एक डेटा के अनुसार यहां 46% कम बारिश हुई है. कई जिलों में सामान्य से 50-89% तक कम बारिश हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बैंक से 10 लाख की लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >