Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में 16-17 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 17 और 18 मई के दौरान बिहार के सभी जिलों में आंधी- तूफान, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 16 मई से 17 मई तक बिहार के सभी जिलों में आंधी, वज्रपात, तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पाना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के ईस्ट और वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा,जहानाबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई, पूर्णिया, बांका और सहरसा में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

कल कैसा रहा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 12 मई को दिन में कहीं-कहीं बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. चार जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया. इसमें सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री मोतिहारी में दर्ज हुआ. इसके अलावा, डेहरी और गोपालगंज में 40.2 डिग्री और गया में 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >