Bihar Mausam Samachar: बिहार में अगले 72 घंटे तक फ्लैश फ्लड का खतरा, IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 7 जुलाई तक के लिए अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान में कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण निचले स्थानों, अंडरपास और कच्ची सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Bihar Mausam Samachar: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए 3 जुलाई से 6 जुलाई तक मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है. इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव, सड़क यातायात में परेशानी और खेती-किसानी को नुकसान की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है.

लोगों से अपील

प्रशासन की ओर से नागरिकों को सचेत करते हुए कहा गया है कि यात्रा से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और अनावश्यक रूप से जलजमाव वाले इलाकों या भीड़भाड़ वाले मार्गों से गुजरने से बचें। जिन क्षेत्रों में कमजोर या जर्जर भवन हैं, वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की अपील की गई है. बारिश के दौरान पशुपालकों को भी विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. मवेशियों को सुरक्षित और सूखे स्थानों में रखने, उन्हें पौष्टिक आहार देने और चारे को बारिश से बचाने की सलाह दी गई है.

प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का आदेश

मत्स्य पालन से जुड़े किसानों से आग्रह किया गया है कि वे तालाबों के चारों ओर मजबूत जाल लगाएं और पानी के ओवरफ्लो को रोकने के लिए उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि मछलियां बहकर बाहर न निकल सकें. प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : 8 जुलाई तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम बदलने की वजह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण झारखंड और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती सिस्टम एक्टिव है. यह समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है. यह सिस्टम ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा में झुकाव ले रही है. मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सिंगरौली, चाईबासा और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैल गई है. इस स्थिति के चलते कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >