मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हैदराबाद से हारा बिहार

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गये मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच में शुक्रवार को बिहार को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

पटना. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गये मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच में शुक्रवार को बिहार को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. बिहार ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद ने 12.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया़ बिहार का अगला मुकाबला एक दिसंबर को मिजोरम से होगा़ बिहार की ओर से कुमार रजनीश 22 रन, सचिन कुमार सिंह 16 रन, कप्तान सकिबुल गनी 15 रन, सरमन निगरोध 14 रन, बिपिन सौरभ 6 रन, आयुष लोहारुका 9 रन, राघवेंद्र प्रताप 8 रन और साकिब हुसैन 3 रन बनाकर आउट हुए. हिमांशु सिंह 5 और नवाज खान 2 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद की ओर से टी रवि तेजा ने चार विकेट लिये. चामा मिलिंद और अजय देव गौड़ ने 2-2 विकेट झटके. ए नीतीन साई यादव को एक विकेट मिला. हैदराबाद ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) और के रोहित रायडू (नाबाद 56 रन) के अर्धशतकों की मदद से 12.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना कर मैच को जीत लिया. हैदराबाद का एकमात्र विकेट तन्मय अग्रवाल (8 रन) के रूप में आउट हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >