बिहार में नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, डिप्टी सीएम ने बजाई ढोलक, तेज प्रताप के खेली 'कुर्ताफाड़' होली

Bihar Holi : बिहार के नेता होली के जश्न में डूबे नजर आए. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को अपने परिवार के लोगों के साथ होली खेलते नजर आए. उन्होंने ढोलक बजाकर फगुआ के गीत भी गाए.

Bihar Holi : बिहार में शनिवार को होली की धूम है. आम से लेकर खास तक होली के पर्व में रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं. सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां नजर आ रही हैं जो आने-जाने वालों को रंग डाल रहे हैं. शुक्रवार को भी कई इलाकों में होली मनाई गई थी. इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन संस्कृति का ये बड़ा उपहार है. होली के उत्सव में अमीर-गरीब का भेद खत्म हो जाता है. सभी रंगों के समावेश के साथ हम सम्मान के साथ उत्सव मनाते हैं.

तेज प्रताप के आवास पर मची धूम

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी अपने सरकारी आवास पर जमकर होली खेली. इस होली मिलन समारोह में राजद कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुटे थे. सभी लोगों को तेज प्रताप ने रंग लगाए और खुलकर बात की. यहां पर उन्होंने लोगों पर जमकर रंग बरसाए और कुर्ता फाड़ा. उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि तय हो चुका है तेजस्वी यादव इस बार सीएम बनने वाले हैं.

संजीव चौरसिया और सम्राट चौधरी ने मनाई होली

दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह क्षेत्र तारापुर में होली मनाने पहुंचे. उन्होंने शुक्रवार को ही अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ होली मनाई. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “होली की शाम में परंपरा है, अपने बड़े-बुजुर्ग, मित्र-भाई को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया जाता है. शाम में अपने पैतृक गांव तारापुर में अपनों के बीच। आप सभी को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं.”

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >