Bihar News : सीएम नीतीश ने जमुई के खैरा में भगवान महावीर के मंदिर और प्रतिमा की सुरक्षा का दिया निर्देश

Bihar Latest Politics News Update बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जमुई जिला के खैरा प्रखंड के रजला ग्राम के पास भगवान महावीर की ऐतिहासिक जन्मस्थली पहुंचकर दुर्लभ मूर्ति की पूजा-अर्चना की. साथ ही मंदिर और प्रतिमा की सुरक्षा के संबंध अधिकारियों को निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा-अर्चना के दौरान राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. साथ ही मंदिर के अंतिम चरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री ने इस भव्य मंदिर के निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर की और इसके निर्माण के लिये जैन धर्म के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का यह मंदिर ऐतिहासिक है. मंदिर की प्राचीन प्रतिमा अपने आप बेहतरीन है और मंदिर के बाहरी दीवारों पर की गयी कारीगरी भी अद्भुत है. धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यह मंदिर लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा.

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुंगेर के डीआइजी मनु महाराज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जमुई सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: बिहार के सभी जिलों में तैनात होंगे कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जल्द होगी 38 पदों पर बहाली, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >