Bihar Land Survey: 'सुधरो या सुधारेंगे', जमीन सर्वे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भड़के दिलीप जायसवाल

Bihar Land Survey: जमीन सर्वेक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेतावनी दी है.

Bihar Land Survey: बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वेक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘सुधर जाओ वरना सुधार देंगे’. शीतकालीन सत्र के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘प्रदेश की एनडीए सरकार जनता की समस्याओं को लेकर अत्यंत गंभीर है. सरकारी काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लगातार शिकायतों को देखते हुए 139 सीओ का वेतन रोका गया है. कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत है, वरना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.’

मंत्री ने दिया अपडेट

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने विधान परिषद में कहा कि जमीन सर्वे मामले में लोगों को जो कागजात नहीं मिल रहे होंगे, सरकार ने उसके लिए पंद्रह तरह के विकल्प दिये हैं. कागजात उपलब्ध कराने के बाद ही सर्वे का काम पूरा होगा. आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार हर कदम उठाने को तैयार है. प्रो संजय कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है कि सर्वे बेहतर ढंग से हो ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी नहीं हो. इस कारण 15 तरह की पहचान को मान्यता दी गयी है. इससे वैसे लोगों को राहत मिलेगी, जो वर्षों से कहीं और रह रहे हैं और उनके पास जरूरी कागजात नहीं है.

शिकायत दर्ज होने पर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी

मंत्री ने आगे कहा कि विभाग द्वारा तीन महीने तक लोगों को समय दिया गया है. सर्वे में किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो. इसकी विभाग पूरी निगरानी कर रही है. मंत्री ने सदन को बताया कि जमीन के मामले काफी विवादित हैं. थाने में 37 प्रतिशत से अधिक मामले जमीन से जुड़े दर्ज हैं. सर्वे होने से पुलिस और अदालत का समय बचेगा. बंगाल और ओडिसा में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि बिहार में 47 लाख परिवार ने खुद ही जमीन के कागज विभाग को उपलब्ध करा दिया है, जल्द ही उनके कागजात को अपडेट भी किया जायेगा. मंत्री ने सदन में सभी सदस्यों से कहा कि अगर किसी के संबंध में कोई शिकायत आप अपने पैड पर लिखकर देंगे कि कोई काम के बदले पैसा मांग रहा है, तो उसकी जांच करके 72 घंटों के भीतर उस पर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar के इस जिले में 20 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का पुनर्निर्माण, खिलाडियों के लिए खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >