Bihar Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवा बढ़ायेगी ठंड, उत्तर-पश्चिमी हवा का दबाव बढ़ा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 से 72 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार में पिछले दो दिनों से पुरवा हवा के साथ दिन में धूप अच्छी होने की वजह से रात में ठंड का असर कम था, लेकिन रविवार की देर रात हवा में नमी बढ़ने की वजह से रात में अन्य दिनों की तुलना में ठंड अधिक महसूस हुई. मौसम में इस बदलाव का असर रहा कि अधिकतम तापमान भी औसत से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम हो गया.

अगले 2 से 3 दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह कोहरा छाने के आसार हैं. नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और रात में ठंड भी लग रही हैं.

सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दिन में हवा में नमी की वजह से धूप का असर कम रहा. गांव में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ गया है. इस कारण अगले 2-3 दिनों में तापमान में कमी के साथ ही कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं.

पछुआ हवा 7.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली

मौसम विज्ञानी ने बताया कि पछुआ हवा से अधिकतम तापमान सोमवार को औसत से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम होकर अधिकतम 25.1 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 रिकॉर्ड किया गया. पछुआ हवा 7.4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही. जिससे लोगों को ठंड का एहसास दिन में भी होता रहा.

इसे भी पढ़ें: फर्जी डिग्री वाले तकनीकी सहायकों की अब खैर नहीं, कैंप लगाकर सर्टिफिकेट की होगी जांच

21वें दिन भी बेहद खराब रहा प्रदूषण लेवल

बिहार के कई जिलों में लगातार 21वें दिन भी बेहद गंभीर श्रेणी में एक्यूआइ बना रहा. दीपावली के बाद से लगातार प्रदूषण का लेवल खराब श्रेणी में बना हुआ है. ग्रामीण इलाके में जहां 283, तो शहर में तीन सौ के पार एक्यूआइ बना हुआ है. सोमवार की सुबह गोपालगंज के हजियापुर में एक्यूआइ 333, तो शाम चार बजे 303 पर पहुंच गया. कुचायकोट थाने के फुलवरिया में एक्यूआइ 298 दर्ज हुआ.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >