Bihar Ka Mausam: बिहार में इस समय सर्दी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. रात और सुबह के समय ठंड का असर अभी भी देखा जा रहा है. 9 फरवरी को बिहार का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में ठंड ज्यादा रही. पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा.
बिहार के 6 जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में घना कुहासा देखने को मिल सकता है. इसके लिए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है. पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद और अरवल में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है.
इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं
पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में भी सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में मौसम साफ बना रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.
पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी पटना के मौसम की बात करें तो 13 फरवरी 2026 तक आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बिहार में मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सुबह-शाम सावधानी बरतना अभी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: मार्च 2026 तक बिदुपुर तक दौड़ेगी गाड़ियां, बिहार की नई लाइफलाइन, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
