Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिये ठंड कब तक दे सकती है दस्तक

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों से बारिश की विदाई लगभग हो गई है. जिसके बाद अब ठंड के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 15 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज सामान्य ही बना रहेगा.

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों से जल्द ही मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है. फिलहाल लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर थम गया है. हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में 15 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा. किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई गई. इसके साथ ही 15 अक्टूबर के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना है.

15 अक्टूबर तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं

फिलहाल, सुबह-सुबह और रात के समय तापमान में कमी के कारण मौसम सुहावना हो गया है. हल्की-हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही. खासकर ग्रामीण इलाके या फिर तटीय इलाके में सुबह के समय हल्का कोहरा रह रहा. हालांकि, दिन के समय उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में 15 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही सभी जिलों में मौसम शुष्क भी बना रह सकता है.

जल्द हो सकेगी ठंड की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पूरी तरह से थम जाने के बाद ठंड की एंट्री हो सकेगी. दरअसल, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क हवाएं एक्टिव हो गई हैं. जिसके कारण ही सुबह और शाम के समय हवा में हल्की ठंडक महसूस हो रही है. इस तरह के मौसम के सिस्टम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. बारिश को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

पटना में क्या है मौसम का हाल?

पटना में मौसम की बात करें तो, यह सामान्य ही बना हुआ है. बारिश का दौर भी पूरी तरह से थम चुका है. इसके अलावा धूप-छांव वाली परिस्थिति भी खत्म हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक गुलाबी ठंड का एहसास सुबह-शाम ज्यादा होगा. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है, जबकि रात में तापमान नीचे झुक सकता है. कहा जा सकता है कि मौसम सुहावना बना रह सकता है.

Also Read: Bihar Crime News: छात्र ने स्कूल के मैथ्स टीचर पर चाकू से किया हमला, एक साल पहले लगाई थी डांट-फटकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >