Bihar Ka Mausam: विजयादशमी वाले दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग ने विजयादशमी वाले दिन आधे बिहार में अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बादल गरजने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में अब तक मानसून की सक्रियता देखी जा रही है. ऐसे में पटना मौसम विभाग की तरफ से विजयादशमी के दिन आधे बिहार में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजप्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पुर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सहरसा शामिल है.

1 अक्टूबर को बिहार का मौसम

इसके साथ ही आईएमडी के मुताबिक, 1 अक्टूबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. भारी या अच्छी बारिश होने की संभावना कम है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के भी कुछ जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. फिलहाल बिहार में 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है. यह आंकड़ा पिछले साल 19 प्रतिशत और 2023 में 23 प्रतिशत थी.

लौट सकता है मानसून

दरअसल, देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है. लेकिन, बिहार में अब तक मानसून की सक्रियता देखी जा रही. मौसम विभाग की माने तो, अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

बिहार का तापमान

बिहार में तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. ऐसे में उमस और बढ़ सकेगी. सितंबर का आखिरी हफ्ता बिहार के लिए असमान्य बारिश का रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल राज्य में 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है, क्योंकि खरीफ फसल के लिए अब भी पर्याप्त नमी की जरूरत है.

Also Read: Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: बिहार की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 10 हजार रुपये वाली योजना का फायदा, जानिए डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >