बिहार में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इसके साथ ही तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो, अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद 48 घंटों के दौरान तीन से पांच डिग्री तक तापमान में कमी होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो-तीन दिनों के बाद अगले 48 घंटों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दो दिनों के बाद बिहार के कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री राजगीर (नालंदा) में दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 31.4 से 36.3 डिग्री के बीच रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकतर जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री वाल्मीकि नगर (पश्चिम चम्पारण) में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 16.4 से 23.0 डिग्री के बीच रहा. राज्य के अधिकतर जगहों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया.

लोगों को मिलेगी राहत

बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव राहत लेकर आएगा. पटना का अधिकतम तापमान जहां 36-37 डिग्री तक पहुंच रहा था, जबकि अगले दो दिनों में यह गिरकर 28-32 डिग्री तक आ सकता है. बादलों और ठंडी हवाओं के कारण धूप की तीव्रता भी कम होगी.

कृषि वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

कृषि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आम के मंजरों और केले के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही, आसमान में बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रहने की हिदायत दी गई है क्योंकि बिजली गिरना जानलेवा साबित हो सकता है.

Also Read: किशनगंज के 6 मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >