Bihar Rain Alert: बिहार के बांका, जमुई समेत इन छह जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई के बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई है.

Bihar Rain Alert: बिहार में इस साल मानसून की रफ्तार थम-सी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधियां ठप पड़ी हैं. पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बीच टकराव नहीं होने से भी बारिश की संभावनाएं बेहद कमजोर बनी हुई हैं. वहीं, मानसूनी ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर झुक गई है, जिससे झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश हो रही है, जबकि बिहार में मौसमी गतिविधियां सुस्त हैं.

हालांकि, मौसम विभाग ने 16 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम विकसित होने की संभावना जताई है, जिससे राज्य में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसके बाद ही लोगों को उमस और तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटे की बात करें तो पटना, हाजीपुर, सुपौल और मधेपुरा में हल्की बारिश हुई, जबकि औरंगाबाद 38.2°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन राज्यव्यापी बारिश की संभावना नहीं है.

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5-6 दिन तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी. 11 जुलाई को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन 12 और 13 जुलाई को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी और बढ़ेगी.

कब तक झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी?

गौरतलब है कि 2020 के बाद से सावन के महीने में बारिश लगातार कम हो रही है. अब तक राज्य के 20 जिलों में सामान्य से 50% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें पटना, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, औरंगाबाद जैसे जिले शामिल हैं. लंबे इंतजार के बाद अगर 16 जुलाई के आसपास सिस्टम बनता है, तो ही इस बार सावन में हरियाली की उम्मीदें फिर से जगेंगी. तब तक राज्य को उमस भरी गर्मी झेलनी होगी.

Also Read: नालंदा में बनेगा बिहार का पहला हाईटेक मछली मॉल, मछुवारों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >