Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, पटना सहित इन 24 जिलों में भी चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है. कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Bihar Rain Alert: बिहार में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 से 13 अप्रैल तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य के 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं, पटना, मधेपुरा, जमुई, खगड़िया, जहानाबाद और बांका सहित राज्य के अन्य भागों में भी वज्रपात और मेघगर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के 8 जिलों में भारी वर्ष की संभावना जताई गई है.

मौसमी बदलाव ने बढ़ाई किसानों की चिंता

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आया है. साथ ही, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर उत्तर बिहार और बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका भी वर्षा को बढ़ावा दे रही है.

इस मौसमी बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में रबी फसलें कटाई की स्थिति में हैं. ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों पर न जाएं और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें.

Also Read: क्या होता है FDR Technology? जिसके जरिए बिहार में होगा 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >