बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम सुहावना बना हुआ है. कुछ जिलों में हल्की बारिश और कुछ जिलों में तेज हवा की वजह से गर्मी का असर कुछ ज्यादा नहीं दिख रहा. इस बीच मौसम विभाग ने 31 मार्च को कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. इसके साथ ही बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में बदलाव लगातार जारी है. कभी तापमान में बढ़ोतरी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, 31 मार्च को बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश, ठनका गिरने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुगेर, बांका और जमुई जिले में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ठनका गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से इस दौरान घर में रहने की अपील की गई. खासकर किसानों से मौसम बिगड़ने पर खेत में काम नहीं करने की सलाह दी गई.

अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान

बिहार में तापमान को लेकर भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है. इस तरह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, रविवार को राज्य में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई. इससे कुछ जगहों पर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान रोहतास के बिक्रमगंज में 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान किशनगंज में 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 25.7 से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

Also Read: सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >