बिहार के सभी जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश का भी अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम अब करवट लेने वाला है. अगले कुछ दिनों में तेज हवा, बारिश और गरज-चमक की संभावना है. लगभग सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है. 20 मार्च से 22 मार्च के बीच राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 21 मार्च के आसपास हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि 22 मार्च को यह बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है.

20 मार्च तक दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और नवादा जिले में कोई बड़ी चेतावनी नहीं जारी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

पटना में 17 से 21 मार्च के बीच तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 21 मार्च को आंशिक बादल के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पटना में तापमान लगभग 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और बारिश नहीं हुई. लोगों को सलाह दी गई है कि तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में CM नीतीश का मेगा प्लान, 441 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >