Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानें 24 घंटे में कौन जिला रहा सबसे ठंडा

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का तापमान अभी नॉर्मल बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो, राज्य में अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस होगी. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर फिलहाल थम-सा गया है. हवा चलने के बावजूद ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है. यही वजह है कि एक दो जगह छोड़ दें, तो पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. खास तौर पर दिन का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक तक चल रहा है.

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. किसी तरह के बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. बिहार में मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो रही है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से ठंड का असर कम हो जा रहा.

24 घंटे में कैसा कहा मौसम?

24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वैशाली का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही सबसे गर्म जिला कैमूर रहा. यहां का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा कई जिलों के तापमान में गिरावट हुई. उन जिलों में वाल्मिकीनगर (पश्चिम चंपारण), दरभंगा, मधेपुरा, जीरादेई (सीवान), बक्सर, सासाराम, पटना, जहानाबाद और भागलपुर शामिल है.

क्यों सामान्य बना है राज्य में तापमान?

बिहार में तापमान सामान्य बना हुआ है. इसके लेकर मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि कोई भी पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त उत्तर भारत में एक्टिव नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से ही ठंड में बढ़ोतरी नहीं हो रही और बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है. पटना जिले में भी तापमान सामान्य ही बना हुआ है. सुबह-शाम सिहरन महसूस हो रही. लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिल जा रही. इसके साथ ही कोहरे की भी स्थिति सामान्य बनी हुई है.

Also Read: CM Nitish Yatra: मुजफ्फरपुर को मुख्यमंत्री देंगे 850 करोड़ का गिफ्ट, सिक्स लेन रोड, हेल्थ केयर सर्विस और क्या-क्या है शामिल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >