Bihar Ka Mausam: बिहार के 3 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD का 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 32 जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान यहां के 3 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है.

Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.

Imd alert

29 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, गया, जमुई, बांका भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर समेत 29 जिलों में औसत से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इन जिलों में भी तेज हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिवहर में स्कूल बंद

बिहार में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट जारी कर लोगों को जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलने को कहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. सड़कों पर जलजमाव से स्कूल में पानी भर गया है. ऐसी स्थिति को देखते हुए शिवहर डीएम अविनाश कुणाल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिनों के लिए पढ़ाई पर रोक लगा दी है.

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का काम बंद रहेगा. प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्कूलों में जलजमाव हो गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसलिए यह निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं, वोटिंग प्रक्रिया होगी लाइव, बिहार इसे लागू करने वाला पहला राज्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >