बिहार में 40 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने अगले दो दिन के लिए जारी किया पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह और देर शाम हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा. तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम 31.9 डिग्री दर्ज किया गया है.

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में इस समय मौसम के दो अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. यहां के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड और कोहरा का असर रहता है. दिन के समय धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अगले दो दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के साथ ज्यादा हिस्से में धूप निकलने की संभावना है.

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य के जिलों में काफी अंतर देखा गया है. बिहार में सबसे कम तापमान पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया. दिन के समय कटिहार के प्राणपुर में सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पटना और उसके आसपास के इलाकों में भी पारा 10 डिग्री से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज हवा चलने का अलर्ट

कोहरे और हवा की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह और देर शाम के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. राज्य में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मध्यम से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

राहत की बात यह है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. बिहार अब कड़ाके की ठंड से निकलकर धीरे-धीरे सामान्य मौसम की ओर बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : पटना में अवैध होर्डिंग्स से राजस्व को भारी नुकसान, विजय सिन्हा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >