बिहार में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, किसान सभा का बड़ा ऐलान, गांव-गांव से जुटेंगे किसान

Bihar News: मोतिहारी में आयोजित ऑल इंडिया किसान सभा के 38वें बिहार राज्य सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की किसान नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया गया. सम्मेलन में 10 अगस्त को पूरे बिहार में जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

Bihar News: (प्रह्लाद कुमार, पटना)

ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) का 38वां बिहार राज्य सम्मेलन मोतिहारी में संपन्न हो गया. सम्मेलन में बिहार के 30 जिलों से आए 315 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गई और किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया.

10 अगस्त को सभी जिलों में होगा जेल भरो आंदोलन

सम्मेलन में फैसला लिया गया कि किसानों की समस्याओं और सरकार की नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को बिहार के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा. इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारी करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया गया.

प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों की आय, खेती की लागत, सिंचाई, फसल के उचित दाम और कर्ज जैसी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी. साथ ही स्थानीय स्तर के किसान आंदोलनों को भी मजबूत किया जाएगा.

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

सम्मेलन में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बनाने के लिए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना जरूरी है. इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को भी तेज करने का निर्णय लिया गया.

सम्मेलन में शामिल किसान

नई राज्य परिषद और पदाधिकारियों का चुनाव

सम्मेलन के दौरान 85 सदस्यीय नई राज्य परिषद का चुनाव किया गया. इसके बाद परिषद ने 15 राज्य पदाधिकारियों का भी चयन किया. विधायक अजय कुमार को संगठन का नया राज्य अध्यक्ष चुना गया. वहीं बिनोद कुमार को दोबारा महासचिव और मनोज चंद्रवंशी को नया वित्त सचिव बनाया गया.

ये बने नए पदाधिकारी

उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद सिंह, ललन चौधरी, अवधेश कुमार, प्रभुराज नारायण राव, मोहम्मद सत्तार और संजय कुमार का चुनाव हुआ. संयुक्त सचिव के रूप में राजमंगल प्रसाद, श्याम भारती, रणधीर यादव, मनोज कुमार यादव, मनोज प्रसाद सुनील और दयानिधि चौधरी को चुना गया.

अगली बैठक में बनेगी कार्यकारी समिति

सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि नई राज्य परिषद अपनी अगली बैठक में कार्यकारी समिति का गठन करेगी. संगठन के नेताओं ने किसानों के मुद्दों पर संघर्ष को और मजबूत बनाने तथा राज्यभर में आंदोलन को व्यापक रूप देने का संकल्प दोहराया.

Also Read: RJD नेता शिवचंद्र राम के समर्थन में उतरे तेज प्रताप यादव, बोले- निराशाजनक और निंदनीय व्यवहार हुआ है, मैं उनके साथ खड़ा हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >