Bihar News: बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, नीतीश सरकार का बड़ा कदम, निवेशकों के लिए खुशखबरी

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य में उद्योगों को सुरक्षित और अनुकूल माहौल देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. निवेश बढ़ाने की दिशा में सरकार अब केंद्रीय CISF की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल बनाने जा रही है. इससे निवेशकों को बेहतर सुरक्षा मिलेगा.

Bihar News: नई सरकार गठन के बाद से नीतीश कुमार रोज बैठक कर रहे हैं. उन्होंने आदेश दिया है कि किस विभाग में कितनी सीट खाली है, इसकी एक लिस्ट बनाई जाये. इस क्रम में आज बिहार सरकार राज्य में उद्योगों का माहौल मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव करने का फैसला लिया है. अब सरकार ने उद्योगों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. जैसे केंद्र सरकार के पास CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) है, उसी तरह बिहार में भी बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

भेजा जायेगा प्रस्ताव

राज्य के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरकार को नया सुरक्षा बल बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा. उनका कहना है कि निवेशकों को सुरक्षित वातावरण देना बहुत ज़रूरी है, ताकि वे बिना डर के बिहार में उद्योग खोल सकें और बड़ी राशि लगाकर कारोबार बढ़ा सकें. इस सुरक्षा बल का काम औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े कारखानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा.

सीएम नीतीश का लक्ष्य- बिहार को टॉप-5 निवेश-फ्रेंडली राज्य बनाना

शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो घंटे से बैठक की. इसमें उन्होंने साफ कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष पांच निवेश के अनुकूल राज्यों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए सरकार 50 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आकर्षित करने की तैयारी कर रही है.

बैठक में तय किया गया:

  1. इज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर किया जाएगा
  2. 5 नए मेगा फूड पार्क बनेंगे
  3. 10 बड़े औद्योगिक पार्क और 100 नए MSME पार्क तैयार होंगे
  4. 7 लाख युवाओं को उद्योग आधारित स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी
  5. हर जिले में MSME सहायता केंद्र खोले जाएंगे

31 नए औद्योगिक पार्क और टेक हब की तैयारी

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार ने बताया कि गया के डोभी में 1700 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर लगभग तैयार है. 29 जिलों में 31 नए आधुनिक औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे. इनमें टेक्सटाइल और फार्मा जैसे सेक्टरों के लिए पार्क शामिल होंगे. इस पर कुल 26000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बिहार को एक बड़े टेक हब के रूप में विकसित करने की भी योजना है. इसके तहत डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, मेगा टेक सिटी, फिनटेक सिटी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसी परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >